MORABADI GROUND मोराबादी मैदान

  मोराबादी मैदान morabadi ground रांची का एक लोकप्रिय जगह जो झारखण्ड की राजधानी रांची के क्षेत्र में स्थित है ,रांची के आबादी का आधा से आधा संख्या मोराबादी मैदान के आस -पास के जगहों में गुमना और जाना बहुत पसंद करते है क्योकि मोराबादी मैदान के इर्द -गिर्द कई पार्क बनाये गए है ,खेलो के लिए स्टेडियम बनाये गए है | मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखण्ड के राज्य पल द्वारा भब्य तरीके से तिरंगा झंडा पहराया जाता है | मोराबादी मैदान में दशहरा में रावण दहन का आयोजन बड़े धूम -धाम से  किया जाता है ,और मैदान में हर साल खादी मेला का भी आयोजन किया जाता है | राजनितिक कार्यक्रमों का आयोजन और कई  बड़े -बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है | मोराबादी मैदान में शुबह 5 :00 से 8 :00 तक मॉर्निंग वाक morning walk करने के लिए भीड़  उमड़ पड़ती है जिसमे बड़े -बुजुर्ग एवं बच्चे अधिक संख्या में वहां जाते है | morabadi ground ranchi jharkhand

morabadi ground

anokha jharkhand

morabadi maidan

. मोराबादी मैदान के आस -पास देखने की जगह :-


रांची के मोराबादी क्षेत्र में एक खूबसूरत पार्क बनाया गया है जिसे अमर शहीद नीलाम्बर पीतांबर पार्क कहा जाता है अमर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर पार्क जिसे ऑक्सीजन पार्क के नाम से भी जाना जाता है। पार्क को दिनांक 28 मार्च 2017 को मोराबादी मैदान में स्थित ऑक्सीजन पार्क का उद्धघाटन पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के कर कमलो द्वारा किया गया  था | कहा जाता हैं की इस पार्क को झारखण्ड के आजादी में भाग लेने वाले अमर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के नाम से बनाया गया हैं | ऑक्सीजन पार्क को बनाने में लगभग 4 करोड़ की लागत से बनाया गया है ,और यह करीब 8 एकड़ में फैला हैं |

                                                                               nilamber pitamber park morabdi

.डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क dr . ram  dayal munda park 

Morabadi Ground, Ranchi University

डॉ.  रामदयाल मुंडा पार्क ,झारखण्ड की राजधानी रांची में स्थित मोराबादी  में बनाया गया है ,पार्क बहुत बड़ा नहीं हे लेकिन इसकी खूबसूरती बहुत ही अच्छी लगती है | रांची के भीड़ -भाड़  क्षेत्र में यह एक शांत और मनोरम पार्क के रूप जाना जाता है | डॉ.रामदयाल मुंडा पार्क का शिलान्यासकर्ता -महामहिम राज्य पाल डॉ. सैयद अहमद ने दिनांक 25 जनवरी 2013 को किया था | डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क के पीछे एक कॉलेज भी उपस्थित है जिसका नाम डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज इसे पहले कॉलेज का नाम रांची कॉलेज था जिसकी स्थापना 1926 को किया गया था ,जिसे अपग्रेड कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज कर दिया गया जिसको 2017 में अपग्रेड कर दिया गया | anokha jharkhand

                                                                           dr.ramdayal munda,park
.शहीद संकल्प चिल्ड्रैन पार्क shahid sankalp children park 

शहीद संकल्प चिलड्रेन पार्क रांची के मोराबादी में बनाया जा रहा हे या पार्क खास कर बच्चो के लिए बनाया जा रहा है | वहां बच्चो के खेलने के लिए तरह -तरह के मॉडल बनाये गए है ,दौड़ने के लिए 100 मीटर ट्रेक भी बनाया गया है | साथ ही बच्चो के देखने के लिए अलग -अलग जानवरो का स्टेचू भी बनाया गया है जिसे बच्चे देख कर बहुत ही उत्साहित होंगे | लेकिन कुछ कारण वस अभी खुला नहीं है पर बहुत जल्द ही बच्चो के लिए खोल दिया जायेगा | 


                                                                              

.बाबू वाटिका babu vatika park 

बाबू वाटिका रांची के मोराबादी में एक  छोटा सा पार्क बनाया गया है जिसकी सुंदरता बेहत ही खूबसूरत है मुख्य द्वार से देखने से आपको महात्मा गाँधी जी का भब्य आकर्षक स्टेचू दिखया देगा जिसे हम प्यार से बाबू कहते है ये आपको दूर से ही दिखाई देगा | अंदर जाने पर चारो ओर छोटे -छोटे पौधे ,रंग -बिरंगे फूल दिखाई देगा बिच में एक सुन्दर सा फव्वारा बनाया गया है और साथ ही जगह -जगह बैठने के लिए स्थान भी बनाया गया है | बाबू वाटिका के सामने एक आर्मी कैंप भी मौजूद हे जिसे देख कर गर्व महसूस होता है | 



. जनजातीय संग्रहालय ,रांची TRIBAL MUSEUM,RANCHI

जनजातीय संग्रहालय,रांची में  झारखण्ड की राजधानी  रांची  में बसे उन जनजातियों की जानकारिया मिलेगी जो  अलग -अलग जिलों में बसे है  जिसकी  विस्तृत जानकारी आपको डॉ. रामदयाल सिंह मुंडा जनजातीय संग्रहालय ,रांची (TRIBAL MUSEUM,RANCHI) में मिलेगी जो रांची के मोराबादी में स्थित है | जिसकी अस्थापना 2008 को पूर्व मुख्यमंत्री शिबूसोरेन के कर कमलो द्वारा सम्पन किया गया था | संग्रहालय में झारखण्ड 32 जनजातियों का स्टेचू बनाया गया हे और उनकी जानकारी लिखी  हुयी है |JANJATIYE SANGRAHALAY,RANCHI

.एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम ASTROTURF HOCKEY STADIUM 

झारखण्ड की राजधानी रांची के मोराबादी  में बनाया  गया है एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम जिसकी सुरुवात 1990 में हुवा था ,उसके बाद खेल जगत और हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भारत में सबसे नया और सबसे  अच्छा स्टेडियम बनाने के लिए , इसका उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल के शंकरनारायण ने 21 नवंबर 2009 से झारखण्ड में आयोजित होने वाले 34 वें राष्ट्रीय खेलो की प्रस्तावना के रूप में किया था | 

हॉकी स्टेडियम के बगल में सीबू सोरेन का आवास देखने को मिलेगा उसे थोड़ा सा आगे चल कर आपको ब्लड बैंक इंडिया रेड क्रॉस सोसाइटी देखने को मिलगा मोराबादी में ही स्थित है | 




.बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम BIRSA MUNDA FOOTBALL STADIUM 

झारखण्ड की राजधानी रांची के मोराबादी में बिरसा मुंडा फूटबॉल स्टेडियम बनाया  गया है जिसकी सुरुवात 2009 में किया गया था , जिसमे 40000 बैठने के लिए शीट  बनाया गया है और 2000 वीआईपी शीट की सुविधा,मीडिया रूम और छात्रावास सुबिधा उपलब्ध है | इस स्टेडियम में अंतराज्यीय मैचों का आयोजन किया जाता है,साथ ही इस स्टेडियम में फुटबॉल ,वुशु ,योगा ,तलवारबाजी ,कुश्ती ,तीरंदाजी, एथलेटिक्स प्रैक्टिस और आयोजन किया जाता है | स्टेडियम में समतल हरे घास बिछे हुए है| अंदर का नजारा बहुत ही सुन्दर दिखयी देता है | स्टेडियम के बाहर से भी बहुत भब्य तरीके से बनाया गया जिसे देखने में लोगो को बहुत अच्छा नजारा दिखयी देता है | 



.गोल्डन ट्यूलिप रांची PARK PRIME  RANCHI

hotels near morabadi ground ranchi

रांची के मोराबादी में एक बेहतरीन होटल बनाया गया है,जिसे पार्क प्राइम PARK PRIME के नाम से जाना जाता है जो दिखने में बहुत सुन्दर लगता है होटल में आपको पूल ,स्पा ,ब्रेकफास्ट फ्री ,एयर कंडीशनिंग रूम ,WIFI फ्री ,सारी सुविधा उपलब्ध है | अच्छा खाना अच्छा सर्विस और पार्किन की भी सुविधा अच्छी है | morabadi ki hinhi jankari

साथ ही होटल के आस -पास की दुरी पर बहुत सारी मैरिज हॉल बानी हुई है उन में मान्या प्लेस ,सुविधा प्लेस ,अविवादन ,पाहि प्लेस ,वृंदा वन बने हे जिसमे सादी पार्टी ,बर्थडे पार्टी करने के लिए बुकिंग   करते रहते है
park prime morabadi


मोराबादी इन्ही सब जगहों के लिए लोगो का पसंदीदा जगहों में से एक माना जाने लगा है मोराबादी मैदान के चारोओर  खाने पिने के कई स्टॉल लगे हुए है वहाँ पसंदीदा फ़ूड- फ़ास्ट फ़ूड और चाय जो अलग -अलग किस्म के तरीके से बना कर पिलाया जाता है | शाम के वक्त भीड़ -भाड़ आदिक रहता है | morabadi groud



































Post a Comment

1 Comments