डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क DR.RAMDAYAL MUNDA PARK

डॉ।  रामदयाल मुंडा पार्क ,झारखण्ड की राजधानी रांची में स्थित मोराबादी  में बनाया गया है ,पार्क बहुत बड़ा नहीं हे लेकिन इसकी खूबसूरती बहुत ही अच्छी लगती है | रांची के भीड़ -भाड़  क्षेत्र में यह एक शांत और मनोरम पार्क के रूप जाना जाता है | डॉ.रामदयाल मुंडा पार्क का शिलान्यासकर्ता -महामहिम राज्य पाल डॉ. सैयद अहमद ने दिनांक 25 जनवरी 2013 को किया था | 
dr.ramdayal munda,park
डॉ.रामदयाल मुंडा पार्क दिखने में छोटा सा लगता है लेकिन इस पार्क में अपना समय व्यतीत करना,घूमना ,पढ़ाई करना लोगो को बहुत अच्छा लगता है| इस पार्क में पेड़ -पौधे और झाडिया लगाए गए है ,साथ ही तरह -तरह के रंग बिरंगे फूल भी लगये गए है ,जो देखने में बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है | पार्क में मानवनिर्मित छोटा सा नहर बनाया गया है जिस पर छोटे -छोटे ओभरब्रिज भी बनाया गया है | पार्क में आपको मानवनिर्मित झरना ,जगह -जगह पर बैठने के लिए स्थान बनाया गया है पार्क अंदर में पिने का स्वच्छ पानी और शौचालय की भी व्यवस्था उपलब्ध है | 
ANOKHA JHARKHAND dr.ramdayal munda park, morabadi
डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क के पीछे  आपको श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज मौजूद है जिसका पुराना  नाम रांची कॉलेज ,रांची था | जिसका नाम बदल दिया गया है | पार्क के सामने शहीद संकल्प वाटिका भी बनाया गया है जो शहीद सैनानी को समर्पित है | पार्क के बगल में एक और पार्क बनाया गया है ,जिसे नीलाम्बर पीताम्बर पार्क कहा जाता है जिसे ऑक्सीजन पार्क के नाम से भी जाना जाता है | 
डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क के अगल बगल खाने पिने के तरह -तरह के स्टॉल लगे हुए है |  इन्ही सब कारणों से यह पार्क  अधिक लोकप्रिय बनता जा रहा है ,पार्क में शुबह मॉर्निग वॉक करने वाले लोग अधिक संख्या में वहां  जाते है | इस पार्क में लोगो का आना जाना हमेशा से लगा रहता है | पार्क में  समय व्यतीत करना ,दोस्तों के साथ मस्ती ,मनोरंजन करना बहुत ही अच्छा लगता है | 


जाने  का मार्ग :-

1. रातू रोड चौक से पार्क की दुरी है 1.8 किलोमीटर | 

2. कांके चौक से पार्क 6.4 किलोमीटर पर है | 

3. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पार्क 9.5 किलोमीटर पर है| 

4. रांची रेलवे स्टेशन से डॉ.रामदयाल मुंडा पार्क 5.6 कील;ोमीटर पर है | 

5. खाद गड़ा बस स्टैंड से डॉ.रामदयाल मुंडा पार्क 5.2 किलोमीटर पर है | 

Post a Comment

3 Comments