ANGRABARI SHIV MANDIR अंगराबारी शिव मंदिर

अनोखा झारखण्ड anokha jharkhand की राजधानी रांची के खूंटी में स्थित एक शिव मंदिर प्रसिद्ध है जो अंगराबारी शिव मंदिर angrabari shiv mandir  के नाम से जाना जाता है | यह शिव मंदिर रांची से 40 किलोमीटर की दुरी पर खूंटी में स्थित है | इस मंदिर का स्थापना 1985 ई. को हुई थी जिसे हम अमरेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है | जो जिले का प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है जो शिव भक्त श्रद्धालुओ और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है | इस मंदिर का निर्माण अमरेश्वर धाम प्रबंधन समिति द्वारा किया गया जिसे शंकराचार्य स्वामी स्व+रुपानन्द सरस्वती जी ने इसका नाम बदलकर अमरेश्वर धाम कर दिया |

                                                amreshwar dham wikipedia                                        

angrabari shiv mandir,ranchi khunti

                                               angarabadi shiv mandir ranchi 

अंगराबारी शिव मंदिर में भगवान शिव ,भगवान राम ,भगवान गणेश ,भगवान हनुमान और भगवान शनिदेव जी की इन सबकी मूर्तियाँ बनाई गयी है | जिसमे से भगवान शिव का मंदिर अत्यधिक मान्य माना जाता है | इस मंदिर की विशेषता यह है की इस शिवलिंग की उत्पति एक आम के पेड़ के निचे मानी जाती है | इस मंदिर में आपको घुसते समय अंगराबारी का बॉर्ड मिलता है जिसके बगल में एक पेट्रोल पंप जो दूर -दूर से देखने आए लोग अपने वाहनों में तेल आसानी से भर लेते है | तथा इस खूंटी रोड में बहुत बड़ी -बड़ी गाड़िया चलती है और यह चलती रोड है | मंदिर के सामने एक छोटा सा हॉटेल मिलेगा जहॉ खाने -पिने की सुविधा उपलब्ध रहती है | इस मंदिर के प्रवेश द्वार से घुसने के साथ आपको दुर्गा माँ का मंदिर मिलेगा जो काफी ऊँचा है ,यह लगभग 200 फीट है | जबसे माँ दुर्गा या मंदिर बना है तब से अंगराबारी मंदिर में भीड़ अधिक देखा जाता है | amreshwar dham hindi me

इस अंगराबारी मंदिर में अनेको मंदिर का निर्माण किया गया है जो अलग -अलग मान्यताओ ,कामना रखने वाले श्रद्धालुओ और शिव भक्त के हजारो ,लाखो लोग दर्शन तथा मनोकामना के चलते वहाँ जाते है | मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर के कैम्पस क्र  अंदर पूजा करने की सारी  सामग्रीः उपलब्ध रहती है इस लिए कोई परेशानी नहीं होती है | यहाँ सावन के महीने में शिव भक्त और श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ती है |

                                              Shiv Mandir Ranchi jharkhand

amreshwar dham anokha jharkhand

                                                           anokha jharkhand 

सावन के महीने तो मनो अमरेश्वर धाम मंदिर में मेला सा माहौल उपस्थित हो जाता है सभी तरफ ख़ुशी का माहौल ,सभी तरफ शिव को अर्पित सामग्री की दुखने ,फल -फूल ,खाने -पिने और भक्तो के विश्राम करने की की व्यस्था उपलब्ध रहती है | वहाँ के देवी ,देवताओ और शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लम्बी -लम्बी लाइने लगी रहती है| जिसमे दूर -दूर  आए छोटे- बड़े ,बुजुर्ग माताएं और बहने श्रद्धा पूर्वक प्रेम भाव से शिव के आस्ता में मगन रहते है |अमरेश्वर धाम मंदिर  शिवलिंग को जल अर्पित  करने के लिए जल को स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर शिवलिंग को अर्पित करना भक्तो परम्परा माना जाता है | शिवलिंग के दर्शन करने के लिए सबसे अच्छा समय शिवरात्रि और सावन के समय रहता है जिसमे हजारो -लाखो की संख्या में शिव के दर्शन करने लिए भीड़ उमड़ पड़ती है जिसे एक उत्सव त्यवहार के रूप में मानते है | 

                                                    amreshwar dham temple

angrabari shiv mandir ranchi

अंगराबारी शिव मंदिर  रांची खूंटी जाने के दौरान आपको अनेको चीजों को देखने को मिलेगा जब आप खूंटी मार्ग में पहुंचते है तो एक सुन्दर सा नजारा देखने को मिलेगा जिसके चारो ओर हरियाली पेड़ -पौधा और झाड़ियाँ दिखाई देता है ,जिसे एक स्वच्छ वातावरण की अनुभूति होने लगती है | angrabari khunti

खूंटी मार्ग में ही एक हिरन पार्क देखने को मिलगे जिसमे हिरणो के झुण्ड को एक साथ देख सकते है | मंदिर परिसर पहुंचने पर एक सुन्दर मनोरम दृश्य दिखाई देगा अंगराबारी मंदिर का भभ्य दृश्य दिखाई देगा जिसके परिसर के अंदर बाहर पेड़ -पौधा और झाड़ियों नजारा देखने को मिलेगा | मंदिर के परिसर में  एक तालाब और एक कुंवा बनाया गया है जिसे पानी का उपयोग वहाँ के लोग और दूर से आए लोग करते है | अगर आप  मंदिर का दर्शन करना चाहते है तो सावन के महीने या शिवरात्रि के समय जाकर दर्शन कर सकते है यो तो आप कभी भी किसी भी  समय शिव का दर्शन कर सकते है | अंगराबारी शिव मंदिर में सभी पूजा अर्चना करने आये भक्तो और श्रद्धालुओ की इच्छा और मनोकामना पूर्ण हो जाते है और साथ ही सारे  कष्ट दूर हो  जाते है | 

जाने का मार्ग:- 

amreshwar dham ranchi khunti direction

1. रांची से अमरेश्वर धाम 40 किलोमीटर पर स्थित है | 

2. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अमरेश्वर धाम 30 किलोमीटर पर है | 

3. रांची रेलवे स्टेशन अमरेश्वर धाम 35. 5 किलोमीटर पर स्थित है | 

4. खाद गड़ा बस स्टैंड से अमरेश्वर धाम 42 किलोमीटर पर स्थित है | 


Post a Comment

1 Comments