सीता फॉल रांची SITA FALL RANCHI

 सीता फॉल रांची SITA FALL RANCHI, झारखण्ड की राजधानी रांची में स्थित सीता फॉल प्राकृतिक का  मनमोहक दृश्य दिखाई देता है | सीता फॉल का नाम देवी सीता माँ के नाम से रखा गया है ,कहा जाता है की भारतीय महाकाव्य रामायण की  वनवास के समय में भगवान राम ,देवी सीता माँ और भगवान् लक्ष्मण ने झरने के पास कुछ दिन बिताये थे ,उस स्थान पर देवी सीता माँ के पदचिन्ह भी मिले है ,जो अब एक मंदिर में संरक्षित है | वहां की आबो -हवा वहां की सुंदरता को देख कर  माँ सीता, भगवान् राम और भगवान् लक्ष्मण के बिताये  उन्ह दिनो की कल्पना का अंतर मन से अनुभूति होने लगती है | 

सीता फॉल sita fall की सुंदरता झरने में समाई हुई है ,जो झरने के रूप में राधू नदी से बहती है ,यह स्वर्णरेखा नदी की सहायक नदी है | और यह 43.90 मीटर ,144 फ़ीट की कुल ऊंचाई से गिरती है | इसकी सबसे लम्बी बुँदे 144 फ़ीट है,यह झारखण्ड की उतरी -पूर्व दिशा में स्थित है ,जो रांची -पुरुलिया मार्ग पर पड़ता है | 




sita fall ranchi

सीता फॉल मार्ग पर और एक फॉल मिलेगा जिसे  जोन्हा फॉल के नाम से जाना जाता है ,वहां की खूबसूरती और अनोखे नज़ारे का लुप्त उठा सकते है | बात करे सीता फॉल की खूबसूरती की तो वहां पहुंचने वाले मार्ग की जो देखने में अत्यन्त सुन्दर दिखयी देता है | रोड पक्की और घुमाऊ दार रोड के दोनों ओर हरयाली ,पेड़ -पौधे ,झाडिया दिखयी देती है जो देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है |  सीता फॉल पहुंचने का आनंद दुगना कर देती है | सीता फॉल पहुंचने पर आपको झरने का पानी की  गुनगुनाहट साफ -साफ सुनाई देती है | Sita Fall Ranchi distance

                                                     
                            

सीता फॉल sita fall ranchi  पहुंचने पर आपको प्राकृतिक का एक सुन्दर दृश्य दिखाई देगा ,जो चारो ओर से घिरा हरयाली ,पेड़ -पौधा ,झाड़ियां ,खुले वादियां और पहाड़ो का अद्भुत दृश्य दिखाई पड़ता है | वहां जाने पर एकांत का अलग ही अनुभव देखने को मिलेगा | वैसे तो सीता फॉल में आना -जाना थोड़ा कम है ,लेकिन अब धीरे -धीरे झरने की सुंदरता और वहां खूबसूरती लोगो को आकर्षित करने लगी है | इस लिए सीता फॉल अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां जाने लगे है | 

सीता जलप्रपात sita fall  का निचे का नजारा देखने के लिए सीढ़िया  भी बनाई  गई है सीढ़ी के द्वारा निचे जा कर वहां की वादियों ,पहाड़ो और झरने का सुन्दर नजारा और वहां की खूबसूरत दृश्य का भी नजारा करीब से देख सकते है | लोगो को सीता फॉल में पिकनिक picnic place बनाना बेहद पसंद आने लगा है | पिकनिक के लिए दिसम्बर से जनवरी तक के महीने में पिकनिक के लिए भीड़ -भाड़ देखा जाता है | वहां घूमना ,पिकनिक बनाना झरने का पानी से नहाना और अपना समय व्यतीत करना सबसे अच्छा लगता है | 

Sita fall ranchi direction



सीता फॉल जाने का मार्ग :-

1. सीता फॉल रांची से 40.5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है | 

2. खाद गढ़ा  बस स्टैंड से सीता फॉल 36.3 किलोमीटर पर है | 

3. सीता फॉल रांची रेलवे स्टेशन से 37.2 किलोमीटर पर स्थित है | 

4. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीता फॉल 43.1 किलोमीटर पर स्थित है | 

Post a Comment

1 Comments