जोन्हा वॉटरफॉल JONHA WATERFALL

अनोखा झारखण्ड anokha jharkhand ,झारखण्ड की राजधानी रांची में सबसे सुन्दर मनोरम वॉटरफॉल के बारे में जानेंगे जिसको जोन्हा फॉलjonha fall के नाम से जाना जाता है ,यह फॉल दिखने में इतना सुरम्य आकर्षक लगता है की वहां जाने के बाद लौट के वापस आने का मन ही नहीं करता है | जोन्हा वॉटरफॉल को गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है कहा जाता है की जोन्हा में भगवन बुद्ध का आगमन था | वहां पर एक मंदिर उपस्थित है जो भगवन बुद्ध को समर्पित है | जोन्हा फॉल की कुल ऊंचाई 43 मीटर 141 फ़ीट है जो झरने के रूप गिरती है | इस धारा को  राधू नदी के नाम से जाना जाता है | निचे का खूबसूरत दृश्य देखने के लिए आपको 722 सीढ़ियों से उतर कर निचे जाना पड़ता है ,निचे का नजारा और वहां से दिखने वाले अद्धभुत दृश्य को देखने के बाद आप कभी भूल नहीं सकते है | जोन्हा फॉल झारखण्ड के उतरी -पूर्व दिशा में स्थित है ,यह रांची -पुरलिया मार्ग पर स्थित है ,वहाँ ट्रेन के  द्वारा भी जाया जा सकता है और रांची से लगभग 45 किलोमीटर पर स्थित है |  jonha falls - wikipedia                      

JONHA WATERFALL,ANOKHA JHARKHAND

jonha falls in hindi

 जोन्हा फॉल चारो तरफ से सुन्दर खुले वादियों और पहाड़ो ,पेड़ -पौधो और झाड़ियों से घिरा हुवा  है , फॉल का आकर्षक का केंद्र है राधू नदी का पानी जो झरने के रूप में  43 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी है ,जिसका गिरता पानी की गर्जना दूर से ही सुनाई देती जिसे सुन कर लोगो का मन मोह लेती है | इस लिए यह जगह घूमने और पिकनिक क लिए सबसे सुन्दर जगहों में से एक है |   jonha fall ranchi     

यह दिसम्बर से  मार्च तक के महीने में घूमने और पिकनिक मनाने के लिए दूर -दूर से अधिक संख्या में वहाँ जाते है | यो तो जोन्हा में हमेशा से ही भीड़ -भाड़ लगा रहता है | जोन्हा के आस -पास रहने वाले लोग वहाँ पर सूखे लकड़ियाँ तथा लकड़ियों से बने हस्त शिल्प बेचते है ,साथ ही फल -फूल भी बेचते है जो देखने में बहुत सुन्दर लगता है | जोन्हा में खाने -पिने के लिए दुकानों की भी सुबिधा उपलब्ध है | जोन्हा में घूमने आए लोगो को वहाँ की खूबसूरत खुले वादियों ,पहाड़ो एवं झरने का आनंद लेते है, साथ ही वहाँ घूमना ,परिवार एवं दोस्तों के साथ मस्ती,मनोरंजन करना  ,फोटोग्राफी करना, झरने का पानी से नहाना और पिकनिक बनाना लोगो को सबसे अच्छा लगता है | यही सब कारण हे की जोन्हा वॉटरफॉल दिनों -दिन टूरिस्ट के रूप में लोकप्रिय होने लगा है | jonha falls location



जोन्हा वाटरफॉल जाने का मार्ग :-

jonha falls directions

1. रांची से जोन्हा 37.4  किलोमीटर पर है | 

2.रांची रेलवे स्टेशन से जोन्हा 34 किलोमीटर पर है |  

3. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जोन्हा 40.6 किलोमीटर पर स्थित है | 

4. खाद गड़ा बस स्टैंड से जोन्हा 33.3 किलोमीटर पर स्थित है | 

5. आईटीआई बस स्टैंड से जोन्हा 53.9 किलोमीटर पर स्थित है | 

6.रामगढ से जोन्हा 52 किलोमीटर पर स्थित है |  
                         

Post a Comment

4 Comments