नक्षत्र वन (NAKSHATRA VAN)

अनोखा झारखंड ,

                         झारखण्ड की राजधानी रांची में  एक खूबसूरत पार्क बनाया गया है जिसे नक्षत्र वन NAKSHATRA VAN के नाम से जाना जाता है | यह एक सुन्दर, मनोरंजक है साथ ही घूमने और अपनों के साथ समय बिताने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है | इसकी सुरुवात 2003 में राज्य सरकार के द्वारा किया गया है |  


Nakshatra garden Wikipedia

नक्षत्र वन सटा एक मच्छली घर भी स्थित है जिसमे मच्छलीयो का अलग -अलग प्रजातियों का संग्रह है जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित रहते है | साथ ही बच्चो के खेलने और मनोरंजन के लिए कई साधन उपलब्ध है | नक्षत्र वन के सामने में राज भवन भी स्थित है | जिसे सर्दियों के मौसम में राज भवन के गार्डन को देखने के लिए आम नागरिक और खास कर पड़ने वाले बच्चो के लिए खोल दिया जाता है | जिसे देखने अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां जाते  है | Nakshatra van trees

नक्षत्र वन राज भवन ,कचहरी रोड रातू रोड मार्ग में स्थित है | 

नक्षत्र वन में आप गार्डन,मानव निर्मित पहाड़ ,फवारा और बच्चो के लिए भी पार्क बनाया गया है | मेन गेट से घुसते ही आपको रंग -बिरंगे फूल और हरयाली दिखाई देगी | पार्क के अंदर में अलग -अलग प्रकार के रंग -बिरंगे फूल है ,साथ ही हरे -भरे घास और पेड़ - पौधे लगाए गए है और उनकी जानकारिया भी उपलब्ध कराया  गया है | 

                                                       nakshatra van design

पार्क के अंदर बाउंड्री के दीवारों पर नक्षत्रो की आकृति बनाया गया है | जिसे लोगो को नक्षत्रो की अच्छी जानकारी मिल जाती है | 
साथ ही पार्क के अंदर एक सुन्दर सा तालाब भी बनाया गया जो साफ -सफाई के साथ रखा जाता है | तालाब में छोटे-छोटे मच्छलिया ,बतख और हंसो के जोड़े देखने को मिलते है जिसे देखने में बहुत ही  आनन्दाय लगता है | 

                                                nakshatra park

NAKSHATRA VAN ranchi,jharkhand

नक्षत्र वन में बच्चो के मनोरंजन के लिए बहुत से मोडल बनाये गए जिसके कारन बच्चो एवं  बड़े खेल के आनंद लेते है | यही कारन है की नक्षत्र वन रांची का पसंदीदा पार्क के लिए मसूर होता जा रहा है | इस लिए वहां घूमने के लिए लोगो को बहुत ही अच्छा लगता है | 





Post a Comment

0 Comments