MAA DEWRI MANDIR माँ देवड़ी मंदिर

अनोखा झारखण्ड रांची में आपका स्वागत है ,जिस तरह  भारत को मंदिरो का देश कहा जाता है उसी तरह झारखण्ड राज्य के  अलग -अलग जिलो में मंदिर स्थित है | जहा आपको एक से एक मंदिर देखने को मिलेगी जो बहुत ही प्रसिद्ध है सभी मंदिरो की अपनी -अपनी पहचान है जिसकी एक अपनी ही कहानी और प्राथमिकता  होती है यह एक पौराणिक मंदिर है | जो माँ देवड़ी मंदिर MAA DEWRI MANDIR है ,यह करीबन Ranchi to Deori Mandir रांची से 60 किलोमीटर टाटा हाइवे मार्ग तमाड़ में स्थित है |  राजा हो या महाराजा अमीर हो या गरीब सभी माँ देवी  के सामने अपने शीश को झुकाते और आशीर्वाद लेते है | 

Maa dewri mandir


आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताएंगे  जिसका नाम माँ देवड़ी मंदिर है ,यह मंदिर बहुत ही पौराणिक है इस मंदिर में दुर्गा माँ की मूर्ति स्थापित है  कहा जाता है की यह मंदिर पहले प्रचलित नहीं थी इस मंदिर को बहुत कम ही लोग जानते थे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद यह मंदिर काफी प्रचलित हो गयी है | महेंद्र सिंह धोनी इस मंदिर में खुद जाकर अपना शीश घुकाते है उनका मानना है की आज जो कुछ भी आज वे है ,माँ देवरी की आशीर्वाद से है तथा उसकी जीवन की अच्छी शुरुवात वही से हुई है | अच्छा हो या बुरा वे दर्शन करना नहीं भूलते है वैसे तो सभी लोग अपनी जीवन की शुरुवात करते समय भगवान का दर्शन करते ही है ,चाहे अमीर हो या गरीब सभी भगवान का आशीर्वाद लेते है | 

                                                                       Diwari Mandir ka photo

dewri mandir ranchi

देवी माँ की मूर्ति 

माँ देवड़ी के  मंदिर में दुर्गा माँ की मूर्ति स्थापित है ,जो करीबन 3.6 फ़ीट ऊंची देवी माँ की मूर्ति है जिनकी 16 भुजाएँ है इस लिए देवी माँ को सोलहभुजाओ वाली माँ कहा जाता है | जिसे माँ दुर्गा का अवतार माना जाता है | इसके अलावे मंदिर के परिसर में भगवान शिव जी और भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित किया गया है |  इस मंदिर की स्थापना पूर्व मध्यकाल में करीब 1300 ईस्वी में हुई थी जिसे सिंहभूम के राजा मुंडा केरा वे जब युद्ध में हार कर ,परास्त हो कर लौट रहे थे उस समय मंदिर की स्थापना की गयी थी | कहा जाता है की ,राजा जब गहरी नींद में सो रहे थे तभी उसके सोपन में आकर राजा केरा को मंदिर बनाने का आदेश मिला तभी उस मंदिर का निर्माण किया गया ,मंदिर की स्थापना होने के बाद राजा का जो राज्य छीन गया था उसे उसका राज्य दूबारा  मिल जाता है | Dewri Mandir history in Hindi

माँ दुर्गा जो मंदिर है जिसकी बनावट बहुत ही पहले की गई थी , यह मंदिर पत्थरो से जोड़ -जोड़ कर बनाया गया है ना की सीमेंट और पिलरों से बनाया गया है | माँ देवी की मुख्य मंदिर को अगर कोई बदलना या नए तरीके से बनाने की कोशिस करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उसे माँ का प्रकोप झेलना पड़ता है इस लिए इस मुख्य मंदिर को कोई भी बदल नहीं पाता है क्योंकि माँ देवी अपनी मुख्य मंदिर को बदलना  नहीं चाहती है  | 
devi maa ki murti

लेकिन माँ देवी के मुख्य मंदिर को छोड़ कर मंदिर के चारो ओर सीमेंट ,छड़ के द्वारा मंदिर बनाया जा रहा है जो देखने में बहुत आकर्षित लगता है ,जिसमे रंग -बिरंगी कलाकृतियां बनाई जा रही है | 

आदिवासी और हिन्दू समाज 

इस मंदिर में परम्पराओ के अनुसार झारखण्ड की आदिवासी समाज की संस्कृति का मेल है ,क्योकि  मंदिर के पूजारी पहान  होते है वे पूजा -पाठ  अधिकतर पहान के द्वारा किया जाता है और हप्ते में 6 दिन पहान के द्वारा ही पूजा किया जाता है और 1 दिन ब्राह्मण द्वारा पूजा अर्चना की जाती है यह एक ऐसा मंदिर है जिसमे ब्राह्मण और आदिवासी पहान मिलकर पूजा अर्चना करते है | dewri mandir wikipedia


नवरात्री के समय 

देवड़ी  मंदिर में दुर्गा पूजा के समय बहुत ही भीड़  है क्योकि यहां दुर्गा पूजा मनाया जाता है इस लिए यह त्योहार  हुन्दुओ का मुख्य त्योहार माना  जाता है | इस मंदिर में नवरात्री के समय अनेको भक्तो और श्रद्धालुओ का आना होता है तथा वे सभी देवी माँ की दर्शन करते है जिसके कारन अधिक से अधिक  संख्या में भक्तो की भीड़ उमड़ती है | नवरात्री के समय यहां मेले जैसा लगता है क्योकि इस समय लोगो को माँ देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते है इस लिए यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है| 

                                           anokha jharkhand 

dewri mandi ranchi


ऐसा माना जाता है की मंदिर में लाल और पीला धागा मंनत मांगने  बंधा जाता है जब वह मंनत पूरी हो जाती है तो वापस जाकर उस बांधे हुए धागे को खोल दिया जाता है | इस मंदिर के रास्ते में आपको  बहुत ही ज्यादा हरयाली देखने को मिलेगी तथा मंदिर के अगल- बगल भी पेड़ -पौधे देखने को मिलती है बहुत ही दिखाई देती है | मंदिर के परिसर में आपको पूजा करने की सारी सामग्री उपलब्ध है जिसे आप आसानी से खरीद कर पूजा अर्चना के लिए ले जा सकते है और पूजा कर सकते है |dewri mandir timings पूजा करने के लिए आप सुबह 5 :00 से रात को 8 :00 तक पूजा कर सकते है | 


जाने का मार्ग :-

Devdi Mandir distance

1. रांची से देवड़ी मंदिर 60 किलोमीटर पर स्थित है | 

2. रांची रेलवे स्टेशन से देवड़ी मंदिर 55 . 9 किलोमीटर पर है | 

3. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देवड़ी मंदिर 62 किलोमीटर पर स्थित है | 

4. खाद गड़ा बस स्टैंड से देवड़ी मंदिर 59 . 5 किलोमीटर पर है | 

Post a Comment

4 Comments